Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » युवक मंडल बागा के युवाओं ने की एंबुलेंस मार्ग की सफाई

युवक मंडल बागा के युवाओं ने की एंबुलेंस मार्ग की सफाई

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा में युवक मंडल बागा के युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए एंबुलेंस मार्ग की सफाई की। युवाओं ने स्वच्छता अभियान के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग की सफाई की तथा सड़क पर उगी कंटीली झाड़ियों को काटकर रास्ते को सुगम बनाया। युवाओं के इस प्रयास की ग्रामवासियों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि युवक मंडल द्वारा किए गए इस तरह के सामाजिक कार्य गांव की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। एंबुलेंस मार्ग की सफाई होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। युवक मंडल ने भविष्य में भी गांव में स्वच्छता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की बात कही। सफाई अभियान में युवक मंडल बागा के प्रधान तरुण ठाकुर, उपप्रधान कारण ठाकुर, सचिव विक्रम ठाकुर और कोषाध्यक्ष सूरज ठाकुर, आयुष ठाकुर, अक्षय ठाकुर, रवि ठाकुर, राहुल ठाकुर, पारस ठाकुर और हर्ष ठाकुर सहित अन्य युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *