Home » Uncategorized » मिशन फॉर लाइफ के तहत पंजपिपलु स्कूल में पौधारोपण

मिशन फॉर लाइफ के तहत पंजपिपलु स्कूल में पौधारोपण

Share:

अर्की

राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपिपलु में ‘मिशन फॉर लाइफ’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधे लगाए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी हिमाचल प्रदेश से जुड़े डॉ. लेखराज कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ पर्यावरण संरक्षण के विषय पर विस्तृत चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में निरंतर पौधारोपण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों का जीवन खुशहाल हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व को समझने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सहित अध्यापकों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक चंद्र प्रकाश शास्त्री, कला अध्यापक रत्न लाल शर्मा व हरशप्रीत कौर, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *