Latest News
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय अवस्थी वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह की धूम, दानिश बने मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका चुनी गईं मिस फेयरवेल लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में रंगोली निर्माण गतिविधि का किया गया आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Home » Uncategorized » 25 अगस्त को दाड़लाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

25 अगस्त को दाड़लाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

Share:

दाड़लाघाट।विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 25 अगस्त को आवश्यक लाइन रखरखाव एवं री-कंडक्टरिंग कार्य के चलते दाड़लाघाट सहित आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। विभाग के अनुसार 11 केवी एचटी फीडर दाड़लाघाट, चंडी व ग्याना में आवश्यक लाइन रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले बटेड़, सुल्ली, खाता, रौड़ी, अंबुजा मेन गेट, एडीकेएम सोसायटी ऑफिस, बाघल सोसायटी ऑफिस, एसडीटीओ सोसायटी ऑफिस, कुन पछिवर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी दिन 132/11 केवी एचटी फीडर नवगांव की लाइन की री-कंडक्टरिंग का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके कारण विद्युत अनुभाग नवगांव एवं कंधर के अंतर्गत आने वाले सन्याडी मोड़, जावी, सर कोठी, मंगरुड़, गोेधन, नवगांव, बुघार, पारनू, असलू, कंधर, बागा, बेरल, सकोर तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *