Home » Uncategorized » जोनल खेलों में बवासी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में हासिल किया प्रथम स्थान खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई, स्कूल परिवार में खुशी का माहौल

जोनल खेलों में बवासी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में हासिल किया प्रथम स्थान खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई, स्कूल परिवार में खुशी का माहौल

Share:

रामशहर पवन सिंघ
राजकीय पदम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में आयोजित जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बवासी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बवासी स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन के सहयोग को दिया गया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रमेश चंद ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का तहेदिल से आभार है, जिन्होंने विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए समय और अवसर प्रदान किया। उन्होंने प्रधानाचार्य का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रवक्ता राजनीति शास्त्र मुकेश तथा टीजीटी आर्ट्स वीरेंद्र का भी खिलाड़ियों को तैयार करने और प्रतियोगिता के दौरान विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों और सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
शारीरिक शिक्षक रमेश चंद ने विजेता खिलाड़ियों की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अभ्यास के दौरान मेहनत की और प्रतियोगिता में शानदार रिस्पांस देते हुए अपनी क्षमता साबित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी स्कूल के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *