कुनिहार
पंजाब के नवांशहर (बंगा) में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के 6 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें कुनिहार कराटे अकादमी की छात्रा हिमानी चौहान ने अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal)जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हिमानी की इस उपलब्धि पर स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर शीहान संजय ठाकुर और अकादमी के चीफ कोच सेंसेई देवेंद्र कुमार ने हिमानी को हार्दिक बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि हिमानी की यह जीत उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।






