Home » Uncategorized » राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर, विश्वेश्वरैया के योगदान को किया याद यह दिवस युवा पीढ़ी को विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का देता है संदेश: अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर, विश्वेश्वरैया के योगदान को किया याद यह दिवस युवा पीढ़ी को विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का देता है संदेश: अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

Share:

अर्की:-

अर्की के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में महान अभियंता एवं भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अर्की केके चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सभी इंजीनियरज ने महान अभियंता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर एक्सीयन पीडब्ल्यूडी ने कहाकि महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए देश के बुनियादी ढांचे और जल प्रबंधन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहाकि इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी विकास तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया है। यह दिवस युवा पीढ़ी को विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *