दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एसएमसी चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ने अंबुजा फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अंबुजा फाउंडेशन की ओर से आरती सोनी ओर मस्त राम शर्मा भी मौजूद रहे। ओम प्रकाश शर्मा ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं, पुस्तकों की व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक एवं
सुविधाजनक लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों और समस्त एसएमसी समिति की ओर से अंबुजा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक कार्य सराहनीय हैं। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसएमसी चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा और समस्त एसएमसी ने अंबुजा फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।






