अर्की
पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की में आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी लाल चंद वर्मा एवं हेमलता शर्मा तथा रोज़ इको क्लब की प्रभारी योगिता ठाकुर एवं रंजना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
![]()
उप-प्रधानाचार्य रजनीश राणा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करते हैं।






