Latest News
अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू
Home » Uncategorized » 40 साल का इंतजार खत्म लुंशू पहुंची गैस की गाड़ी ग्रोन घाटी चौक से दो किलोमीटर सड़क को रोड फिटनेस मिलने के बाद घर द्वार पहुंचा सिलेंडर

40 साल का इंतजार खत्म लुंशू पहुंची गैस की गाड़ी ग्रोन घाटी चौक से दो किलोमीटर सड़क को रोड फिटनेस मिलने के बाद घर द्वार पहुंचा सिलेंडर

Share:

कुनिहार
ग्राम पंचायत जाडली और हरिपुर के लुंशू , चड़ाव, जेरख, भडोल और कनियारा गांव के लोगों का करीब 40 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया। लोक निर्माण विभाग और गैस एजेंसी कुनिहार के सहयोग से पहली बार गैस सिलेंडर की गाड़ी ग्रोन घाटी चौक से करीब दो किलोमीटर दूर लुंशू गांव तक पहुंची और ग्रामीणों को घर-द्वार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। गैस की गाड़ी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के चालक और परी चालक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस से पूरे गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रोन घाटी चौक से लुंशू तक सड़क को लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड फिटनेस मिलने के बाद गैस वाहन के गांव तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। इससे अब ग्रामीणों को गैस सिलेंडर लेने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
लुंशू निवासी कैप्टन राकेश कुमार ने इस सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग, डीएफएससी सोलन और गैस एजेंसी कुनिहार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास और विभागों के सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी है।
इस मौके पर दया राम, राम चंद, राजेंद्र, संतोष, राजेश, मोनिका, अनीता, ममता, हेमा, मोहिंदर, विक्की और गोलू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गैस एजेंसी और संबंधित विभागों का आभार जताते हुए कहा कि गांव तक गैस सिलेंडर पहुंचने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *