दाड़लाघाट। बरमाणा ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी के कार्यालय में दाड़लाघाट और बरमाणा ट्रक ऑपरेटर सोसाइटियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कंपनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगों और मालभाड़े से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सिविल सप्लाई के मालभाड़े में बढ़ोतरी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में दोनों सोसाइटियों के
पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी से संबंधित समस्याओं और अन्य मांगों के समाधान के लिए कंपनी प्रबंधन के साथ दोनों प्लांटों में बैठक आयोजित करने की बात रखी जाएगी। सिविल सप्लाई के मालभाड़े में बढ़ोतरी को लेकर भी कंपनी प्रबंधन से चर्चा की जाएगी, ताकि ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिल सके। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत होने के बाद दाड़लाघाट और बरमाणा दोनों सोसाइटियों के पदाधिकारी फिर से संयुक्त बैठक करेंगे। इसमें आगे की रणनीति और विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी।बैठक में बीडीटीएस के पदाधिकारियों के साथ दाड़लाघाट एसडीटीओ के प्रधान रामकृष्ण बंसल, जगदीश शर्मा, पंकज जगोता, हेमराज, नरेंद्र वर्मा, नरेंद्र कुमार और चंद्रप्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।






