Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » पुराना बस अड्डे पर पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद सड़क पर बने गड्ढों में भर रहा पानी, दुकानदारों और राहगीरों को हो रही परेशानी; जल शक्ति विभाग ने कल तक मरम्मत का दिया आश्वासन

पुराना बस अड्डे पर पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद सड़क पर बने गड्ढों में भर रहा पानी, दुकानदारों और राहगीरों को हो रही परेशानी; जल शक्ति विभाग ने कल तक मरम्मत का दिया आश्वासन

Share:

कुनिहार
कुनिहार के पुराना बस अड्डे पर पिछले कई दिनों से पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं, जिनमें पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों के अनुसार पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण दुकानों के सामने सड़क पर पानी जमा हो रहा है। सड़क पर बने गड्ढों से गुजरने वाले वाहनों के टायरों से गंदा पानी उछलकर दुकानों और वहां से गुजर रहे लोगों पर गिरता है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत खराब होने से लोगों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
व्यापारियों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज को जल्द ठीक करवाया जाए और सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत भी करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) ज्ञान कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को कल तक ठीक करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *