Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम आएंगे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर मोहा दर्शकों का मन

शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम आएंगे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर मोहा दर्शकों का मन

Share:

दाड़लाघाट। दशहरे के अवसर पर शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भक्ति गीत राम आएंगे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम की भक्ति से ओत-प्रोत इस प्रस्तुति में 2 से 5 वर्ष तक की आयु के 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कम उम्र के बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक भाव-भंगिमाओं के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इस प्रस्तुति को तैयार करने में स्कूल की हेड सीमा शर्मा, शिक्षिका खेमा और स्कूल मदर सीमा का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। स्कूल की हेड सीमा शर्मा ने कहा कि शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देने के साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करना है। स्कूल में इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *