Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » प्राणायाम व योगासन से हुई चौथे और पांचवें दिन की शुरुआत

प्राणायाम व योगासन से हुई चौथे और पांचवें दिन की शुरुआत

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे और पांचवें दिन की शुरुआत प्राणायाम और योगासन से हुई। दिन के सत्र में थाना प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा ने स्वयंसेवियों को कानून, नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं, प्रधानाचार्य मांझू हंसराज शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया। शिविर में 53 एनएसएस स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की गई। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल और सीमा शर्मा स्वयंसेवियों की गतिविधियों की देखरेख कर रहे हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कमल भी शिविर के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *