Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत बाखलग में बाजरा प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत बाखलग में बाजरा प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Share:

अर्की
ग्राम पंचायत बखालग में’राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ (RKVY) के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय “बाजरा प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास” था।
इस शिविर में स्थानीय किसानों, ग्रामीण महिलाओं और उभरते उद्यमियों सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. मनीषा कौशल, डॉ. अनिल गुप्ता और श्री रोहन गर्ग ने शिविर में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाजरा (मिलेट्स) के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन), खाद्य सुरक्षा, पैकेजिंग, लेबलिंग और FSSAI पंजीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेन्द्र पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय और वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण समुदाय के लिए बेहद जानकारीपूर्ण और लाभकारी रहा, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *