Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » 5 नवंबर तक वेतन जारी करने के निर्देशों का ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला सोलन ने किया स्वागत

5 नवंबर तक वेतन जारी करने के निर्देशों का ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला सोलन ने किया स्वागत

Share:

दाड़लाघाट। मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को 5 नवंबर तक वेतन जारी करने के निर्देशों का ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला सोलन ने स्वागत किया है। संघ ने प्रदेश सरकार से ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का भुगतान भी दिवाली से पहले करने की मांग उठाई है, ताकि वे भी त्योहार की खुशियां मना सकें। ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि त्योहारों के समय भी ग्राम रोजगार सेवकों को कई बार वेतन के बिना ही गुजारा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ विकास खंडों में ग्राम रोजगार सेवकों का फरवरी से जून 2026 तक का वेतन अभी लंबित है, जबकि कुछ ब्लॉकों में पांच से छह माह तक का वेतन नहीं मिला है। मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के वेतन संबंधी निर्देशों से ग्राम रोजगार सेवकों को भी समय पर वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लंबित वेतन के भुगतान को लेकर भी गंभीरता से कदम उठाए जाएं और दिवाली से पहले बकाया राशि जारी की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से ग्राम रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द से जल्द स्थायी नीति बनाने की भी मांग की। संघ अध्यक्ष ने कहा कि जहां अन्य सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते सहित विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं ग्राम रोजगार सेवक अपने बकाया वेतन के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि उनके परिवार भी दिवाली का त्योहार खुशियों और रोशनी के साथ मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *