Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट, अर्की और कुनिहार क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ने 132/11 केवी सब-स्टेशन डुग्निहार में 7.5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की आवधिक जांच के चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि इस कार्य के चलते पांच 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें दाड़ला फीडर के तहत विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट, ग्याना और चंडी के सभी गांव शामिल हैं। वहीं, नवगांव, कंधर फीडर के अंतर्गत विद्युत अनुभाग नवगांव और कंधर के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा भराड़ीघाट फीडर के तहत विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट और धुंदन फीडर के अंतर्गत विद्युत अनुभाग धुंदन के सभी गांव प्रभावित होंगे। रहोटा फीडर के तहत विद्युत उपमंडल अर्की के विद्युत अनुभाग खाली तथा विद्युत उपमंडल भूमती के विद्युत अनुभाग कुनिहार के सभी गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण शटडाउन की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *