Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के नाम रही दाड़लाघाट दशहरा उत्सव की शाम

हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के नाम रही दाड़लाघाट दशहरा उत्सव की शाम

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट में ग्राम पंचायत और दशहरा उत्सव समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दशहरा उत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के नाम रही। पुलिस बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति, हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्टार नाइट में संगीत और उत्साह का ऐसा रंग जमा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शक देर रात तक गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे हुआ। मुख्य अतिथि अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। जैसे ही हिमाचल पुलिस बैंड मंच पर पहुंचा, दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का स्वागत किया। बैंड ने भारत हमें जान से प्यारा है और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति गीतों से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद संदेशे आते हैं, मेरा रंग दे बसंती चोला और जय हो जैसे गीतों ने दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। बैंड के कलाकार कार्तिक शर्मा, कृतिका तंवर, मुस्कान ठाकुर, दलीप शर्मा ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। हिंदी फिल्मी गीतों में अगर तुम साथ हो, दिल से रे और मर जाऊं या जी लूं जरा जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं पंजाबी गीत मोरनी बनके, तेनू सूट-सूट करदा और कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा पर दर्शक थिरकते नजर आए। हिमाचली लोकगीतों और नाटियों ने भी कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरी। नाटी रा चस्का बुरा, झुमका तेरे कानों रा, पता मेरिये, मां तो जाई ओणा दाड़ले बाजार, फोटू रहि गया तेरे कमरे और मोती रे ओ मेरा खोया नथनी दा सहित कई लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया। कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में गीत प्रस्तुत कर हर उम्र के दर्शकों को संगीत से जोड़े रखा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। हर शानदार प्रस्तुति के बाद तालियों और वाहवाही से पंडाल गूंजता रहा। हारमनी ऑफ द पाइंस के लाइव प्रदर्शन ने दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा उत्सव दाड़लाघाट की पहचान है और इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ लोगों को आपस में जोड़ते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हिमाचल पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय दशहरा उत्सव का समापन यादगार माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *