Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » कुनिहार के कोठी मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी उड़ाई; CCTV में कैद हुई वारदात

कुनिहार के कोठी मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी उड़ाई; CCTV में कैद हुई वारदात

Share:

कुनिहार

धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता, मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग
कुनिहार। कुनिहार क्षेत्र के कोठी स्थित प्राचीन कुर्गन देव स्थल मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी कर ले गया। मंदिर में लगे CCTV कैमरे में वारदात कैद होने की बात भी सामने आई है। अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। मंदिर में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ दान करते हैं, ऐसे में दानपात्र से नकदी चोरी होने की घटना ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल चोरी की घटना से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *