Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » लोहारघाट के बनाहन में रात में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत; प्रशासन से पकड़ने की मांग बनाहन में तेंदुए की दस्तक से लोगों में बढ़ी चिंता, रात के समय सतर्क रहने की अपील

लोहारघाट के बनाहन में रात में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत; प्रशासन से पकड़ने की मांग बनाहन में तेंदुए की दस्तक से लोगों में बढ़ी चिंता, रात के समय सतर्क रहने की अपील

Share:

अर्की

विधानसभा क्षेत्र अर्की के लोहारघाट से आगे बनाहन क्षेत्र में रात करीब ढाई बजे तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई है। रात के समय तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने सभी से सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लोगों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए संबंधित विभागों को जल्द कदम उठाने चाहिए। साथ ही क्षेत्रवासियों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे भगाने की कोशिश करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *