अर्की
राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2026 – 2027 के लिए नवगठित नामित की गई सीएससीए के लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम में प्रधान के रूप में कार्तिक बीएससी तृतीय वर्ष, उप प्रधान के तौर पर नीरज कुमारी एम ए हिस्ट्री प्रथम सत्र, सचिव के तौर पर मानसी बी ए प्रथम सत्र तथा संयुक्त सचिव के रूप में प्रेरिका बंसल बीकॉम द्वितीय वर्ष को कर्तव्य निष्ठा से महाविद्यालय के कार्यों को पूर्ण करने की शपथ दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कलवों, एनएसएस एनसीसी, रोवर रेंजर, स्काउट एंड गाइड, इको क्लब रेड रिबन क्लब स्पोर्ट्स क्लब के लिए नामित सदस्यों तथा कक्षा प्रतिनिधियों को भी अन्य स्टाफ मेंबर्स द्वारा शपथ दिलवाई गई।

नामित सीएससी प्रधान कार्तिक ने अपने संबोधन में कहा कि वह एवं उनकी कार्यकारिणी महाविद्यालय के विकास में जो भी कार्य कॉलेज प्रशासन करेगा उसमें पूर्ण सहयोग करेगी । अपने संबोधन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने सभी नामित विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा सत्र 2026 -27 के लिए उनको नामित की जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने नामित कार्यकारिणी के सदस्यों से कहा कि उनके सहयोग से ही महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को गति प्रदान की जाएगी। प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षण स्टाफ का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।






