Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » एनएसएस शिविर में गूंजा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

एनएसएस शिविर में गूंजा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Share:

अर्की शहनाज़ भाटिया

एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित भूपेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने एनएसएस कैप पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी हेमलता शर्मा और लालचंद वर्मा ने बताया कि इस शिविर में 112 छात्र व छात्राएं भाग ले रही हैं। एनएसएस प्रभारी ने शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली सात दिनों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि भूपेंद्र गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है, जिससे युवाओं को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *