Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » स्वास्थ्य जागरूकता से पर्यावरण संरक्षण तक, एनएसएस शिविर में गूंजा जनसेवा का संदेश

स्वास्थ्य जागरूकता से पर्यावरण संरक्षण तक, एनएसएस शिविर में गूंजा जनसेवा का संदेश

Share:

डॉ. आयुष ने रोगों से बचाव के बताए उपाय, रेंज ऑफिसर राजिंदर कुमार ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे और पांचवें दिन स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

शिविर के चौथे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनिहार के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुष ने संसाधन व्यक्ति के रूप में स्वयंसेवियों को संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

पांचवें दिन वन विभाग, कुनिहार के रेंज ऑफिसर श्री राजिंदर कुमार ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा, जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने, पेड़-पौधों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री टी.सी. गर्ग ने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण एक बेहतर समाज की आधारशिला हैं। ऐसे जागरूकता सत्र विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीति चौधरी ने दोनों संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीक्षा भार्गव एवं श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *