दाड़लाघाट। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान 29 स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों ने नवगांव स्थित हनुमान मंदिर की धुलाई की और आसपास फैले कूड़े-कचरे को साफ करने के साथ पंचायत के रास्ते की भी सफाई की। रात के समय विद्यार्थी अपने प्रभारियों के साथ हनुमान मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद लोकगीतों की धुन पर गिद्दा डालकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात
किशोर ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के साथ उन्हें अपनी लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। शिविर का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रमेश कुमार और सह प्रभारी निधि गौतम की देखरेख में किया जा रहा है।






