Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बैरल के प्रधान जोगिंदर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गिद्दा, हिमाचली नाटी और योग डांस आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी में अग्नि हाउस ने बाजी मारी, जबकि खो-खो में हिमाचली किंग टीम विजेता रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हाई जंप में हर्षल और लॉन्ग जंप में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि जोगिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों और टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और बधाई दी। साथ ही, प्रतियोगिताओं में जीत हासिल नहीं कर पाए विद्यार्थियों को अपनी कमियों में सुधार कर अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदिरा शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवराज शर्मा, उर्मिला रघुवंशी, बीडीसी सदस्य सीताराम, धनीराम चौहान, प्यारे लाल चौहान, चुनी लाल, परसराम और रीता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *