दाड़लाघाट। पंचायत नवगांव में युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से 6 नवंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर को शाम 5 बजे तक रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 9,100 रुपये और उपविजेता टीम को 7,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के
लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। क्लब की ओर से प्रकाश चंद और राजेश गुप्ता ने इच्छुक वॉलीबॉल टीमों से निर्धारित समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।






