Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » जिला सोलन अंडर 14 बॉयज एंड गर्ल्स मेजर गेम्स के खिलाड़ियों ने चार दिन शिविर में खूब बहाया पसीना। प्रशिक्षित शिक्षकों से खेल की बारीकियों सहित अनुशासन प्रक्रिया को भी समझा।

जिला सोलन अंडर 14 बॉयज एंड गर्ल्स मेजर गेम्स के खिलाड़ियों ने चार दिन शिविर में खूब बहाया पसीना। प्रशिक्षित शिक्षकों से खेल की बारीकियों सहित अनुशासन प्रक्रिया को भी समझा।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में चार दिवसीय शिविर में जिला सोलन की मेजर गेम्स के बॉयज व गर्ल्स टीम के करीब 90 खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
26 से 29 अक्टूबर तक चले इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयन किये गए खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों से फुटबॉल ,बास्केटबॉल ,ताइक्वांडो,बैडमिंटन व एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं के लिए खून पसीना बहाते हुए खेल की बारीकियों को पूरी लगन व शिदत से सीखा।
कैम्प इंचार्ज बृज लाल व संजीव कुमार की अगुवाई में इस प्रशिक्षण शिविर में कोच व शिक्षक सुबह मार्च पास्ट जैसी अनुशासन परेड से खिलाड़ियों का दिन आरम्भ होता था व दिन भर इन खेलों में खिलाड़ी खूब पसीना बहाते।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रनौत ने कैम्प इंचार्ज ब्रिज लाल व संजीव कुमार सहित सहयोगी कोच शिक्षकों को बधाई दी व जिला सोलन की टीम से बिलासपुर में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला सोलन का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने शिक्षकों सहित बॉयज व गर्ल्स जिला सोलन की टीम को दीपावली त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।
कैम्प इंचार्ज संजीव कुमार ने खेल प्रशिक्षण शिविर के बेहतरीन व्यवस्था के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत व विद्यालय के अन्य शिक्षकों का आभार जताया ।उन्होंने कहा ,कि विद्यालय में मिली बेहतरीन सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित कोचों के मार्ग दर्शन में अपने खेल प्रतिभा को निखारा है व जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए अब ये खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *