अर्की
विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई के चलते आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार 11 केवी और 33 केवी फीडरों पर अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर को 11 केवी डुमेहर फीडर के अंतर्गत डुमेहर सेक्शन के पपलोटा, स्यारी, देवरा, जमना, कोट, सुन्नी, जघाना तथा भूमति सेक्शन के बलेरा, जयनगर, भूमति सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी फीडर पर 1 नवंबर को होने वाले मरम्मत कार्य के चलते सानन, शिवघाटी, सरोग सेरी, बखालग तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 33 केवी अर्की फीडर पर 2, 4 और 5 नवंबर को आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते अर्की, बातल, मन्जयाट, मांजू, बथालंग, गलोग, शालाघाट, कोलका, गलोथ, धुमारी, दघोगी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कुमार कतना ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो इसे अगले दिन किया जाएगा।






