दाड़लाघाट। पंचायत नवगांव में युवा जागृति क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान कमल ठाकुर ने की। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश चंद को क्लब का प्रधान तथा राजेश गुप्ता को सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पंकज गुप्ता, सुमन गौतम, धर्मपाल, महेंद्र पंचरू, मनोज, हरीश, राम सिंह, हेत राम, हेमराज, राधेश्याम, संतराम, खेमराज, हरीश शुक्ला, जियालाल, दलीप पंचरू,
प्रकाश और राज कुमार गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।






