Latest News
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन संबंधी अधिकारों को लेकर विभिन्न सवाल उठाए। इस अवसर पर सचिव बृजलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से प्रत्येक माह की 9 तारीख को नियमित रूप से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने अपने संबोधन में 01-01-2016 से मिलने वाले बकाया भुगतान को लेकर बिजली बोर्ड प्रबंधन के समक्ष मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भुगतान राशि 70-70 के खाते में सम्मिलित न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त रोके गए महंगाई भत्ते की अदायगी को लेकर प्रदेश सरकार से इसे शीघ्र जारी करने की मांग की गई। बैठक के अंत में अध्यक्ष प्रेम केशव ने सभी उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धन्यवाद किया। साथ ही 5 मई को सोलन में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सदस्यों का चयन भी किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *