Latest News
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन संबंधी अधिकारों को लेकर विभिन्न सवाल उठाए। इस अवसर पर सचिव बृजलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से प्रत्येक माह की 9 तारीख को नियमित रूप से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने अपने संबोधन में 01-01-2016 से मिलने वाले बकाया भुगतान को लेकर बिजली बोर्ड प्रबंधन के समक्ष मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भुगतान राशि 70-70 के खाते में सम्मिलित न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त रोके गए महंगाई भत्ते की अदायगी को लेकर प्रदेश सरकार से इसे शीघ्र जारी करने की मांग की गई। बैठक के अंत में अध्यक्ष प्रेम केशव ने सभी उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धन्यवाद किया। साथ ही 5 मई को सोलन में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सदस्यों का चयन भी किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *