Home » Uncategorized » श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 13वां महान गुरमत समागम; राजेंद्र ठाकुर ने भरी हाजिरी

श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 13वां महान गुरमत समागम; राजेंद्र ठाकुर ने भरी हाजिरी

Share:

दाड़लाघाट:-

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी और बाबा सुच्चा सिंह गुरमत संगीत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वां महान गुरमत समागम आज पूरी धार्मिक मर्यादा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरु की महिमा का आनंद प्राप्त किया समागम के अंतिम दिन, पिछले तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का पूर्ण मर्यादा के साथ भोग डाला गया। इसके उपरांत, रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया। समागम के समापन पर गुरु चरणों में ‘सर्बत के भले’ (समस्त मानवता के कल्याण) की अरदास की गई, जिसमें विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना की गई। इस पावन अवसर पर हरशील फाउंडेशन से राजेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों और गुरमत संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सिख परंपरा के अनुरूप, समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सेवादारों ने पूरी तन्मयता के साथ संगत की सेवा की। लंगर में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *