Home » Uncategorized » धुंदन विद्यालय में मनाया गया पृथ्वी दिवस

धुंदन विद्यालय में मनाया गया पृथ्वी दिवस

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बुधवार को प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा के दौरान विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रसायन शास्त्र प्रवक्ता पारुल भाटिया ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. अनीता देवी व विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें पंचतत्वों के संरक्षण और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण, जल का सदुपयोग, प्लास्टिक के कम उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पृथ्वी को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *