दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट सोलन में जिला सोलन की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट संस्था द सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्स सहकारी परिवहन सोसायटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के निदेशक पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। वीरवार को दाड़लाघाट स्थित यूनियन कार्यालय में चुनाव प्रबंधक नरपत राम शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 1 से 21 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई गई। इस दौरान विभिन्न वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई थी। चुनाव में कुल 21 वार्डों से निदेशक चुने गए, जिनमें 12 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि 9 वार्डों में आम सहमति न बनने के कारण मतदान करवाया गया। 23 अप्रैल को इन वार्डों में मतदान प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए। रिटर्निंग अधिकारियों में वार्ड नंबर 1 से 7 तक अजेश वर्मा, 8 से 14 तक सुरेंद्र शर्मा, 15 से 18 तक राकेश कुमार तथा 19 से 21 तक अश्विनी कुमार शामिल रहे। निर्वाचित निदेशकों में वार्ड नंबर 1 नवगांव से जुल्फीराम, वार्ड 2 सन्याड़ी मोड़ से जगदीश चंद, वार्ड 3 दसेरन से नरेश कुमार, वार्ड 4 भराड़ीघाट-1 से अश्वनी कुमार, वार्ड 5 भराड़ीघाट-2 से नीलम कुमार (निर्विरोध), वार्ड 6 धुंदन से नरेंद्र वर्मा, वार्ड 7 हनुमान बड़ोग से सरताज सिंह राठौर, वार्ड 8 दाड़ला से राम कृष्ण बंसल (निर्विरोध), वार्ड 9 दानोघाट से जयदेव कौंडल (निर्विरोध), वार्ड 10 अर्की से हेमराज, वार्ड 11 भूमती से चंद्र प्रकाश (निर्विरोध), वार्ड 12 डुमैहर से राकेश कुमार (निर्विरोध), वार्ड 13 मटेरनी से पंकज कुमार, वार्ड 14 कुनिहार से अजय कुमार, वार्ड 15 धर्मपुर से नरेश गुप्ता (निर्विरोध), वार्ड 16 कुमारहट्टी से हेमंत शर्मा (निर्विरोध), वार्ड 17 कंडाघाट से पुष्पेंद्र शर्मा (निर्विरोध), वार्ड 18 सोलन से हरदेव सिंह (निर्विरोध), वार्ड 19 दभोटा से सरमुख सिंह (निर्विरोध), वार्ड 20 नालागढ़ से चानण सिंह (निर्विरोध) तथा वार्ड 21 बद्दी से जसवंत सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव प्रबंधक एवं कार्यालय प्रभारी नरपत राम शर्मा ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।






