अर्की:-
अर्की विधानसभा क्षेत्र के चम्यावल सड़क मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृत 56 लाख रुपये की राशि में से पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये जारी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे क्षेत्र के ग्रामीणों ने कार्य शुरू होने पर विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है तथा सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।






