दाड़लाघाट:- पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी अर्की में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छीराम ठाकुर ने की।
इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से आए डॉक्टर सत्य प्रकाश गांधी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक दैनिक आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की भी अपील की और बच्चों में बढ़ती नशे एवं मोबाइल की प्रवृत्ति पर प्रकाश डालते हुए इससे बचने की सलाह दी। इस मौके पर आरती सोनी ने भी अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य लच्छीराम ठाकुर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता शांता, सरला, हेमलता, सरोज, उषा, नीलम शुक्ला, नीलम ठाकुर, राकेश रघुवंशी, घनश्याम शास्त्री, खेमचंद, चंद्र प्रकाश, हेमराज सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।






