Home » Uncategorized » अभाविप पंजाब प्रांत का अभ्यास वर्ग 18 से 21 जून तक संगरूर पटियाला में होगा पी यू से 30 पदाधिकारी जाएंगे स्वस्तिक गौतम

अभाविप पंजाब प्रांत का अभ्यास वर्ग 18 से 21 जून तक संगरूर पटियाला में होगा पी यू से 30 पदाधिकारी जाएंगे स्वस्तिक गौतम

Share:

बीबीएन:-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रदेश 18 जून से 21 जून तक साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर संगरूर पटियाला में पंजाब प्रांत का वार्षिक अभ्यास वर्ग आयोजित कर रहा है । पी यू चंडीगढ़ ए बी वी पी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने बताया कि 18 जून से 21 जून तक आयोजित चार दिवसीय इस शिविर में राज्य भर से अभाविप कार्यकर्ताओं व अकेले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से करीब 30 कार्यकर्ता अपेक्षित हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से 26 छात्र 3 छात्राएं व 1 प्राध्यापक भाग लेंगे जिनमें प्रदेशाध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम,सचिव जसकरण, जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, यूनिट प्रेसिडेंट आशीष कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज लावण्या, मोक्ष गर्ग सहित प्रिया शर्मा सहित अनुराग भंडारी आदि भाग लेंगे। प्रांत अभ्यास वर्ग जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अभ्यास वर्ग में सत्र के दौरान, महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की भी घोषणा की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *