Home » Uncategorized » भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त होने पर सोनू सोनी ने जताया आभार

भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त होने पर सोनू सोनी ने जताया आभार

Share:

अर्की, शहनाज़ भाटिया:-

भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन द्वारा हाल ही में की गई संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत जिला मीडिया सह प्रभारी सोनू सोनी को सोलन ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सोनू सोनी ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला भाजपा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

सोनू सोनी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश भाजपा नेतृत्व, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला प्रभारी सहित समस्त जिला भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी सोनू सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *