दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत दानोघाट के ग्राम केंद्र कराड़ाघाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इसके उपरांत आयोजित डिजिटल प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग में संगठनात्मक कार्यों की महत्ता बताते हुए प्रभावी संवाद और जनसंपर्क के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चार पोलिंग बूथों के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया तथा संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, धर्मपाल धर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।






