Home » Uncategorized » विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच भावुक हुए पल, यादों के साथ सम्पन्न हुआ 2026 ।

विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच भावुक हुए पल, यादों के साथ सम्पन्न हुआ 2026 ।

Share:

अर्की:-

अर्की उपमंडल की देवरा पंचायत के ग्राम मंजयाट में लक्षय इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर (2026 बैच) के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह “यादों का कारवां” हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर पीएल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, कविता, मनोरंजक गतिविधियों एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मित्रता, अपनापन और बीते दो वर्षों की सुनहरी यादें सभी के चेहरों पर साफ झलकती रहीं। संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर गुप्ता ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक आदर्श शिक्षक बनने के लिए ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और समर्पण भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने भी संस्थान में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कई छात्र-छात्राएं अपने साथियों और शिक्षकों से विदा लेते समय भावुक भी नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक छायाचित्रों के साथ इस यादगार समारोह का समापन हुआ। पूरे समारोह का वातावरण उल्लास, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा, जिसने “यादों का कारवां” थीम को सार्थक रूप से जीवंत कर दिया।इस मौके पर मिस्टर पर्सेनिलिटी राहुल मिस पर्सनेलिटी शिलपा मिस्टर फेयरवेल सूरज मिस दिव्यांशी
इस अवसर पर लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ कुसुम गुप्ता, लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता, प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता , उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *