दाड़लाघाट;-ग्राम पंचायत धुन्दन निवासी अभिषेक कौंडल को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग में जिला सोलन का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद अभिषेक कौंडल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, प्रदेश सह-संयोजक विक्रम मट्टू, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा समस्त प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। अभिषेक कौंडल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में सोशल मीडिया संगठन की अहम भूमिका रहेगी और वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।






