Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत बुघार कनैता में 21 जुलाई को होगी ग्राम सभा, प्रधान रमेश कुमार ने की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

ग्राम पंचायत बुघार कनैता में 21 जुलाई को होगी ग्राम सभा, प्रधान रमेश कुमार ने की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

Share:

बुघार कनैता (दून): पवन सिंघ:-

ग्राम पंचायत बुघार कनैता, विकास खंड पट्टा, जिला सोलन में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक अब 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी। पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह बैठक 23 जुलाई को निर्धारित की गई थी, लेकिन सरकार से प्राप्त नए निर्देशों के अनुसार इसकी तिथि में परिवर्तन कर इसे 21 जुलाई कर दिया गया है। प्रधान रमेश कुमार ने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम सभा सदस्यों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा आम ग्रामीणों से बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा पंचायत विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और इसमें लिए गए निर्णय सीधे तौर पर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि बैठक में कोरम पूरा होना आवश्यक है, ताकि पंचायत के विकास कार्यों, बजट, समितियों के गठन, ग्राम विकास योजना, रोजगार एवं आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।
बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय अनुमोदन, विभिन्न समितियों का गठन, परिवार विभाजन संबंधी आवेदनों पर विचार, 15वें वित्त आयोग की संशोधित शेल्फ, एंटी चिट्टा एवं नशा निवारण समिति, आपदा प्रबंधन समिति, वित्त वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VBGRAMG Act) के तहत योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पंचायत के विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *