Home » Uncategorized » प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Share:

दाड़लाघाट।:-प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक ई. बृज लाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया किस्तों, 1 जनवरी 2016 के बाद संशोधित वेतनमान के एरियर, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी तथा अन्य लंबित वित्तीय देयों का भुगतान अभी तक न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई। एसोसिएशन ने बिलासपुर डिवीजन के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों सहित अन्य सभी लंबित भुगतान समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि 65 एवं 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द इसका लाभ प्रदान किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की इन लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार एवं विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *