Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत बलेरा की ग्राम सभा (जनरल हाउस) सफलतापूर्वक सम्पन्न।

ग्राम पंचायत बलेरा की ग्राम सभा (जनरल हाउस) सफलतापूर्वक सम्पन्न।

Share:

अर्की:-
ग्राम पंचायत बलेरा में आयोजित ग्राम सभा (जनरल हाउस) का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान बीना देवी की अध्यक्षता एवं पंचायत सचिव धर्मेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कोरम पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों एवं सुझावों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक प्रस्तावों को स्वीकृति एवं अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकताएँ तय कर योजनाबद्ध तरीके से उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही पंचायत के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न पंचायत समितियों का गठन भी किया गया।

ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहाँ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से विकास की दिशा तय होती है। सभी सम्मानित ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता पंचायत को मजबूत और विकासोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *