Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ में ग्राम सभा का आयोजन

ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ में ग्राम सभा का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान हीरा सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा ग्रामीण विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर हेमेन्द्र सेलेरिया ने एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं सीएचओ प्रमिला ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। ग्राम सभा में ब्लॉक स्तर से पहुंचे पंचायत इंस्पेक्टर रतन एवं मोहन ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा की भूमिका, पंचायत के अधिकारों, विकास योजनाओं तथा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत की विकास योजनाओं में सहयोग देने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। पंचायत प्रधान हीरा सिंह ठाकुर ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की। बैठक में पंचायत उपप्रधान भगत राम ठाकुर, वार्ड सदस्य धर्मपाल, रामकृष्ण, कर्मचंद, नर्वदा देवी, सुखदेई देवी, राजो देवी, मीना देवी तथा बीडीसी सदस्य उमा शुक्ला सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *