दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने की। भूवि शर्मा ने बताया कि बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सोसायटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसके साथ ही आगामी वार्षिक शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की
रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में रिद्धि शर्मा (तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, सपना (तृतीय वर्ष) को सचिव, प्रिया (द्वितीय वर्ष) को संयुक्त सचिव, स्नेहा (द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी तथा बंदना (द्वितीय वर्ष) को सह-उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिशांत, मनीषा, मनीषा, भवानी, भावना एवं दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में आगामी सत्र के दौरान आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों, ऐतिहासिक विषयों से संबंधित गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने सोसायटी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा इतिहास विषय के अध्ययन एवं शोध संबंधी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।






