Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों में नशा मुक्त जीवन जीने पर जोर

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों में नशा मुक्त जीवन जीने पर जोर

Share:

दाड़लाघाट:-डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रोजेक्ट एक पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों में नशा मुक्त जीवन शैली एवं सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दाड़लाघाट के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) नवीन झाल्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अपने प्रेरक संबोधन में डीएसपी नवीन झालटा ने विद्यार्थियों से विशेष रूप से चिट्टा (हेरोइन) सहित सभी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही बर्बाद नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सही निर्णय लेने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, जागरूक और अनुशासित नागरिकों का निर्माण करना भी है। उन्होंने कहा कि नशा आज युवाओं और समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। यदि विद्यार्थी नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं, तो वे न केवल अपना उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि एक पहल–नशा मुक्ति अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय विद्यार्थियों को जागरूक, सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर एलएमसी अध्यक्ष एवं एसीएल (नॉर्थ) के सीएमओ संदीप सीरह ने विद्यालय द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *