Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन

दाड़लाघाट महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन

Share:

दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के राजनीति शास्त्र विभाग की यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसाइटी की शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में हीना शर्मा को उपाध्यक्ष, इशिता को सचिव, मनप्रीत एवं गीतांजलि को सह सचिव तथा हिमांशी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रीति, दिशांत, गौरव, भावना एवं प्रिया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विभाग की शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र से जुड़े समसामयिक राजनीतिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न अकादमिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *