Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » प्रदेश कोली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अपना 81 वाँ जन्मदिन हरियाली रोप कर मनाया ।

प्रदेश कोली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अपना 81 वाँ जन्मदिन हरियाली रोप कर मनाया ।

Share:

कुनिहार
हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने शुक्रवार को अपना 81वा जन्मदिन पट्टाब्राउरी में पौधा रोपण कर मनाया। इस मौके पर नवनिर्मित खेल मैदान के समीप सैंकड़ों विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया। यह गतिविधि विगत आठ वर्षों से लगातार जन्मदिन के अवसर पर करते आ रहे है। इस दौरान विगत वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया गया एवं सभी पौधे दुरुस्त पाए गए । जगदीश सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवन में समाज की बेहतरी के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। जिस तरह हमारे उपर परिवार कि जिम्मेदारी होती है,उस तरह पर्यावरण संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी से हर वर्ष पौधा रोपण करने का आह्वाहन किया।
इस मौके पर एच.ए.एस अधिकारी केशव राम, प्रधान ग्राम पंचायत पट्टा ब्राउरी सुनीता,जगदीश पंवर, दिला राम,खयाली राम, बाबू राम, जितेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, रमेश नाथ कश्यप, नेक राम कौंडल, प्रेम चंद,अश्वनी कुमार, रविंदर कुमार,लता देवी,पुष्पा देवी,निर्मला देवी, प्रदीप,राम स्वरूप शेख एवं दौलतराम गर्ग आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *