कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
शिव कावड़ संघ हाटकोट कुनिहार के सौजन्य से सावन माह में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ 31 जुलाई को देर सायं पुराण स्वागत व भव्य कलश यात्रा से हुआ।लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वृंदावन से पहुंचे कथा वाचक शंशाक कृष्ण कोशल का संघ के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया ,तो वहीं वैदिक मंत्रोचारण व विधि विधान से पुराण पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली,जोकि विश्राम गृह से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड व मुख्य बाज़ार से होते हुए कथा पंडाल राज दरबार परिसर पहुंची ।इस दौरान शिवमय माहौल में भक्तजनों ने भोलेशंकर के भजन व जयकारो के मध्य भव्य कलश यात्रा का आनंद लिया ।
संघ के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारद्वाज एवं राधा रमण शर्मा ने बताया कि 1 अगस्त से दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिवमहापुराण कथा नित्य होगी व कथा के उपरांत पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन व सभी प्रभु प्रेमियों के लिए भंडारे का आयोजन होगा ।उन्होंने सभी क्षेत्र वासियो से कथा श्रवण करके पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया ।






