Latest News
बी.एल. स्कूल के दो NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व दीया, रंगोली और तोरण सजाने की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा वीएसएलएम कॉलेज चंडी में प्रशिक्षुओं ने रंगोली सजाकर किया दीपावली का स्वागत धुंदन विद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में किया गया रंगोत्सव का आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
Home » Uncategorized » कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क

कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क

Share:

कुनिहार:-
नगर पंचायत कुनिहार में शनिवार से डोर-टू-डोर ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था शुरू हो गई। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था का टेंडर टार्गेट ग्रीन जोन फर्म को दिया गया है। इसके तहत घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। साथ ही शहर की सड़कों की सफाई और नालियों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के शुभारंभ पर पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने इसे नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

टार्गेट ग्रीन जोन के ठेकेदार सौरभ ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को साकार करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि उसका बेहतर निस्तारण किया जा सके। जिन संकरी गलियों में कचरा वाहन नहीं पहुंच सकेगा, वहां कर्मचारी बोरे लेकर घर-घर से कचरा एकत्र करेंगे।

उन्होंने बताया कि घरों और किरायेदारों से 50 रुपये प्रतिमाह उपयोगकर्ता शुल्क अगले महीने से लिया जाएगा, जबकि इस माह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुकानदारों के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सुपरवाइजर अंकुर, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण चंद, ज्ञान जोशी, विनोद, संतोष, रेखा, मीनाक्षी, रामेश्वरी, मीना सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *